Home / सामाजिक / PSCT दिवंगत सदस्य धर्मेंद्र कुमार गौड़ के परिजनों को देगी आर्थिक सहायता

PSCT दिवंगत सदस्य धर्मेंद्र कुमार गौड़ के परिजनों को देगी आर्थिक सहायता

 

लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

 

पब्लिक सेल्फ केयर टीम (PSCT), उत्तर प्रदेश के सदस्य रहे धर्मेंद्र कुमार गौड़ पुत्र बहरोन, निवासी बकेनिया हरैया, पिपरा सोहट के आकस्मिक निधन के बाद संस्था ने उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को संस्था के पदाधिकारियों ने दिवंगत सदस्य के घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया।

 

PSCT के पदाधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर आकस्मिक निधन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों और परिवार की परिस्थितियों का सत्यापन किया गया। पदाधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में संस्था उनके साथ खड़ी है और नियमानुसार हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

 

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सदस्य के आकस्मिक निधन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत भौतिक सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दिवंगत सदस्य के परिवार को संस्था की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

 

इस अवसर पर PSCT के संस्थापक संजय भारती, प्रदेश महासचिव महेश कुमार, हेमंत कुमार चौहान एवं गौतम जी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत धर्मेंद्र कुमार गौड़ के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को भरोसा दिलाया कि संगठन इस दुख की घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा।

 

PSCT पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सदस्यों को जोड़ना नहीं, बल्कि जरूरत के समय उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा होना भी है। “सदस्य हित सर्वोपरि” के संकल्प के साथ संस्था अपने सदस्यों और उनके परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निरंतर निर्वहन करती रहेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल