Home / शिक्षा / UPSSSC परीक्षा में देवब्रत पटेल का सहायक लेखाकार पद पर चयन

UPSSSC परीक्षा में देवब्रत पटेल का सहायक लेखाकार पद पर चयन

 

महराजगंज

राजपुर खुर्द निवासी देवब्रत पटेल (जुगुनू) का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के तहत सहायक लेखाकार पद पर चयन हुआ है। उनका चयन आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक निदेशालय, लखनऊ के लिए हुआ है। चयन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

देवब्रत पटेल, श्री हरिशंकर पटेल (अवधेश पटेल) के सुपुत्र हैं। उनकी सफलता पर परिवार के सदस्यों ने इसे कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम बताया। चयन की जानकारी मिलने के बाद शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्राइमरी अध्यापक अम्बुजेश्वर पटेल, बड़े पापा के पुत्र एवं सीतापुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, उपजिलाधिकारी लखनऊ पवन पटेल, राजन पटेल, अरविन्द पटेल, राजेश पटेल, भोले पटेल, विनय मिश्रा समेत अन्य लोगों ने देवब्रत पटेल को शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि वह अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन करेंगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल