कोलकाता
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा की नियुक्ति को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। पहले उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ और उन्हें लेकर सरकार कोर्ट पहुंची है।
यहां बताना है कि केंद्र सरकार द्वारा श्री शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस ऑब्जर्वर बनाए जाने के बाद विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। टीएमसी समेत कई दलों का आरोप है कि उनकी मौजूदगी चुनावी निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती है।
अजय पाल शर्मा के पूर्व कार्यकाल के दौरान की गई सख्त कार्रवाइयों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद और बढ़ गया है। विपक्ष का कहना है कि ऐसे अधिकारी मतदाताओं और उम्मीदवारों पर दबाव बना सकते हैं। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में श्री शर्मा के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने याचिका दायर की है, जिसमें जल्द सुनवाई की मांग की गई है।





