Home / Uncategorized / तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार की मौत  

तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, चार की मौत  

 

लखीमपुर खीरी

जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि समय पर पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में नीमगांव क्षेत्र की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मृतक सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल