Home / शिक्षा / आरक्षण खत्म करने की मांग पर भड़कीं मायावती, सरकार को दो टूक चेतावनी

आरक्षण खत्म करने की मांग पर भड़कीं मायावती, सरकार को दो टूक चेतावनी

 

लखनऊ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार आरक्षण खत्म करने या इसकी मौजूदा व्यवस्था से छेड़छाड़ करने के बारे में सोचना भी बंद करे। यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है और इसमें किसी भी तरह का बदलाव सामाजिक तनाव को बढ़ा सकता है।

मायावती ने कहा कि आरक्षण उन वर्गों के लिए संवैधानिक व्यवस्था है, जिन्हें इसकी वास्तविक जरूरत है। ऐसे में आर्थिक आधार पर आरक्षण की समीक्षा या मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की मांग को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बसपा अध्यक्ष ने आरक्षण के लाभ में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में खामियों के कारण कई पात्र लोग अपने अधिकार से वंचित रह जाते हैं। सरकार को आरक्षण खत्म करने या उसमें बदलाव के बजाय यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसका लाभ वास्तविक पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल