Home / शिक्षा / कॉकरोच जनता पार्टी ने किया ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का ऐलान, देशभर में निकलेगा ‘लिसनिंग टूर’

कॉकरोच जनता पार्टी ने किया ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ का ऐलान, देशभर में निकलेगा ‘लिसनिंग टूर’

 

नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने छात्र आंदोलन की तर्ज पर अपने अगले चरण के आंदोलन की घोषणा की है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने इसे ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ नाम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए सभागार तलाशने के दौरान कई जगहों पर उन्हें स्थान देने से मना कर दिया गया। पार्टी का दावा है कि कुछ लोगों ने इसके पीछे ‘ऊपर से दबाव’ होने की बात कही।

दीपके ने इस कथित दबाव के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों से पार्टी अपने अभियान से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की।

इससे पहले NEET पेपर लीक मामले को लेकर CJP ने जंतर-मंतर पर 37 दिनों तक प्रदर्शन किया था। पार्टी के अनुसार, 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और अन्य मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था।

देशभर में लोगों से संवाद करेगी पार्टी

CJP के चीफ स्पोक्सपर्सन सौरव दास ने बताया कि पार्टी जल्द ही देशभर में ‘लिसनिंग टूर’ शुरू करेगी। इसके तहत विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बाद शिक्षा के मुद्दे को केंद्र में रखकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। पार्टी आने वाले दिनों में ‘जंतर-मंतर सीजन-2’ के कार्यक्रम और आंदोलन के अगले चरण की विस्तृत रूपरेखा जारी करेगी

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल