लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
पर्यावरण संरक्षण और हरित अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को क्षेत्रीय सहकारी साधन समिति लिमिटेड, लक्ष्मीपुर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एडीओ कोऑपरेटिव इंदू प्रकाश राय ने पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण का आधार भी हैं। उन्होंने समिति के कर्मचारियों और किसानों से लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर समिति के सचिव, कर्मचारी तथा स्थानीय किसानों ने भी पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।इस दौरान सचिव अशोक पांण्डेय,शुभम पांडेण्य,ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत मौजूद रहे।






