Home / सामाजिक / पर्यावरण मानव जीवन के लिए आवश्यक : एडीओ कोऑपरेटिव इन्दूप्रकाश राय

पर्यावरण मानव जीवन के लिए आवश्यक : एडीओ कोऑपरेटिव इन्दूप्रकाश राय

 

लक्ष्मीपुर महराजगंज श्रीनरायन गुप्ता 

 

क्षेत्रीय सहकारी साधन समिति मुड़ली के परिसर में शुक्रवार आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में एडीओ कोऑपरेटिव इन्दूप्रकाश राय ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है।

स्वच्छ व संतुलित पर्यावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और लगातार घटते वन क्षेत्र चिंता का विषय हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण और हरियाली बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।इस दौरान समित के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गौतम सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल