सहारनपुर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के ‘टोंटी चोर’ वाले बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने नितिन नवीन के यूपी दौरे पर तंज कसते हुए कहा, “कहने को राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो खुद अपना बूथ हार चुके हैं, वो यूपी आकर ज्ञान दे रहे हैं।”
नितिन नवीन ने सोमवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ‘टोंटी चोर’ टिप्पणी की थी। इसके बाद अखिलेश यादव ने उनके चुनावी प्रदर्शन को मुद्दा बनाते हुए पलटवार किया। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी के बाद प्रदेश की सियासत में जुबानी जंग तेज हो गई है।
नितिन नवीन भाजपा संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। सहारनपुर में उन्होंने पार्टी के पूर्व जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ संगठन की स्थिति तथा चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।
वहीं, अखिलेश यादव के बयान ने भाजपा और सपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को और तेज कर दिया है। नितिन नवीन के दौरे में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं से संवाद और आगामी चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया गया।





