Home / प्रशासनिक / भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने की फुट पेट्रोलिंग

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी ने की फुट पेट्रोलिंग

 

कोल्हुई महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सीमा पर होने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए बुधवार को पुलिस व एसएसबी जवानों ने संयुक्त रूप से फुट पेट्रोलिंग की। क्षेत्राधिकारी फरेंदा के नेतृत्व में थाना कोल्हुई पुलिस टीम और एसएसबी जोगियाबारी के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, संपर्क मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों पर नजर रखी। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से निगरानी और गश्त जारी रखने की बात कही।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस व एसएसबी जवानों ने आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा संबंधी बिंदुओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त गश्त आगे भी जारी रहेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल