Home / प्रशासनिक / पूजा के दौरान पत्नी और दो पुजारियों की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी ढेर,

पूजा के दौरान पत्नी और दो पुजारियों की हत्या, मुठभेड़ में आरोपी ढेर,

 

आजमगढ़

अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में मंगलवार शाम पूजा-पाठ के दौरान हुए तिहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। पूजा कराने आए दो पुजारियों और अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी अरविंद सिंह ने तीन बच्चों को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बच्चे को भी गोली लगी। अस्पताल में उपचार के दौरान आरोपी और बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अरविंद ने घर में पूजा कराने पहुंचे पंडित महेंद्र पाठक (42), पंडित अखिलेश मिश्रा (55) और पत्नी बबिता सिंह (40) पर पिस्टल से गोली चला दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने तीन बच्चों को कमरे में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी ने एक बच्चे को गोली मार दी। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अरविंद घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बताया जा रहा है कि अरविंद के घर में सोमवार से पूजा-पाठ चल रहा था। मंगलवार शाम बाजार से लौटने के बाद उसने पुजारियों से आधार कार्ड मांगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल