Home / शिक्षा / मार्कशीट लेने निकली छात्रा का अपहरण, चूहेमार दवा खिलाकर सड़क किनारे फेंका; इलाज के दौरान मौत

मार्कशीट लेने निकली छात्रा का अपहरण, चूहेमार दवा खिलाकर सड़क किनारे फेंका; इलाज के दौरान मौत

 

कन्नौज

सदर कोतवाली क्षेत्र की 19 वर्षीय स्नातक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा का अपहरण कर उसे एटा ले जाया गया, जहां चूहेमार दवा खिलाने के बाद छिबरामऊ के पास सड़क किनारे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया। मेडिकल कॉलेज तिर्वा में उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

छात्रा 18 सितंबर को मार्कशीट लेने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन कुसुमखोर पुलिस चौकी और सदर कोतवाली पहुंचे और छात्रा के लापता होने की सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की और परिजनों को कई दिनों तक इधर-उधर दौड़ाया गया।

20 सितंबर को छात्रा छिबरामऊ के पास गंभीर हालत में सड़क किनारे मिली। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए। इलाज के दौरान छात्रा ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपने कथित प्रेमी, उसके बहनोई और भांजे के नाम बताए।

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और छात्रा की मौत के कारणों तथा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल