Home / शिक्षा / जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी

जौहर यूनिवर्सिटी समेत आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी

 

रामपुर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़ी जौहर यूनिवर्सिटी समेत करीब 10 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह एक साथ छापेमारी की। रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली समेत कई स्थानों पर जांच एजेंसी की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल में जुटी हैं।

रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में ईडी की करीब 20 सदस्यीय टीम पहुंची और अलग-अलग रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए। कार्रवाई को देखते हुए यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

जांच के दौरान यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय लेनदेन, दस्तावेज, खातों और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि ईडी की टीमें एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं। हालांकि, छापेमारी की वजह और अब तक सामने आए तथ्यों को लेकर एजेंसी की ओर से फिलहाल विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच से जुड़ी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल