लक्ष्मीपुर महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
बाल विकास परियोजना कार्यालय लक्ष्मीपुर में मंगलवार को टेक होम राशन (टीएचआर) आधारित पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने टीएचआर से तैयार किए गए विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्शन किया और इनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाले टीएचआर का बेहतर उपयोग कर बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए पौष्टिक आहार तैयार करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यकत्रियों ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री का प्रयोग करते हुए आकर्षक और पौष्टिक व्यंजन तैयार किए।
इस दौरान मुख्य सेविका अर्चना शर्मा, मुख्य सेविका महिमा चौधरी और मुख्य सेविका प्रगति सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि टीएचआर का सही उपयोग कर लाभार्थियों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा सकता है।प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यकत्रियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के साथ व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।इस दौरान सरोज जायसवाल,सुषमा,प्रेमशीला,प्रियंका,शारदा,सरोजमिश्रा,पूनम ,सरिता,रंजू,उर्मिला मौजूद रही।







