Home / सामाजिक / डॉ. शशिकला पाण्डेय को मिला प्रथम रमाकांत मिश्र स्मृति सम्मान

डॉ. शशिकला पाण्डेय को मिला प्रथम रमाकांत मिश्र स्मृति सम्मान

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

 

महराजगंज जनपद में ग्राम बेलौही के स्वर्गीय रमाकांत मिश्र की पुण्य स्मृति में स्थापित रमाकांत मिश्र स्मृति सम्मान–2026 का प्रथम अलंकरण समारोह संपन्न हुआ। गतिविधि : आधुनिक विचार मंच, गोरखपुर एवं मिश्र बन्धु ट्रस्ट, गोरखपुर की ओर से इस वर्ष नान्दी सेवा संस्थान की संयोजिका डॉ. शशिकला पाण्डेय को सम्मान के लिए चयनित किया गया।

साहित्य, शिक्षा, सामाजिक सरोकारों एवं सांस्कृतिक चेतना के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप डॉ. पाण्डेय को 25 हजार रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति-पत्र तथा स्मृति-चिह्न प्रदान किया गया।

आयोजकों ने बताया कि स्वर्गीय रमाकांत मिश्र की स्मृति में शुरू की गई यह सम्मान परंपरा साहित्य, संस्कृति और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों के विशिष्ट योगदान को सम्मानित करने का एक प्रयास है। प्रथम अलंकरण के साथ इस नई सम्मान परंपरा का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर मिश्र बन्धु ट्रस्ट एवं गतिविधि : आधुनिक विचार मंच के अध्यक्ष प्रो. अनन्त मिश्र, मंच के संयोजक प्रो. चित्तरंजन मिश्र तथा मिश्र बन्धु महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनुपम मिश्र ने डॉ. शशिकला पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। साथ ही उनके स्वस्थ, सक्रिय और सृजनशील जीवन की कामना की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल