Home / Uncategorized / बड़ा उदासीन अखाड़ा के बैंक खाते सीज, संपत्तियों पर भी लगी रोक

बड़ा उदासीन अखाड़ा के बैंक खाते सीज, संपत्तियों पर भी लगी रोक

 

प्रयागराज

देश के चर्चित बड़ा उदासीन अखाड़ा से जुड़ा एक बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। सहायक रजिस्ट्रार, फर्म सोसाइटी, चीट्स एंड फंड्स कार्यालय प्रयागराज ने अखाड़े के देशभर में संचालित सभी बैंक खातों को सीज करने का आदेश जारी कर दिया है। इस कार्रवाई से अखाड़े के पदाधिकारियों और साधु-संतों में हलचल मच गई है।

बताया जा रहा है कि अखाड़े के भीतर संतों के बीच चल रहे विवाद के चलते यह कदम उठाया गया है, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। सहायक रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने 23 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी खाते का उपयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही अखाड़े की संपत्तियों को लीज पर देने और उनकी बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

आदेश के अनुसार, कर्मचारियों का वेतन, बिजली-पानी के बिल समेत अन्य आवश्यक भुगतान संबंधित अधिकारी की स्वीकृति के बाद ही किए जा सकेंगे। इसके अलावा ऑडिटर विवेक तिवारी की जगह संदीप कुमार को नियुक्त कर अखाड़े की संपत्तियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई सचिव अग्रदास और महंत रघुमुनि की शिकायत के बाद की गई है, जिसमें दुर्गादास गुट पर संपत्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल