Home / राजनीत / दिल्ली-NCR में CNG हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम

दिल्ली-NCR में CNG हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम

 

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में CNG से वाहन चलाने वालों को शनिवार सुबह से महंगाई का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शनिवार सुबह छह बजे से प्रभावी हो गईं।

कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में CNG अब 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। इससे पहले इसकी कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम थी। IGL ने कीमतों में इजाफे के पीछे LNG की बढ़ती लागत को प्रमुख वजह बताया है।

CNG के दाम बढ़ने का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा। खासकर ऑटो, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के परिचालन खर्च में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसका असर आगे चलकर यात्रियों के किराये पर भी पड़ सकता है।

बढ़ी हुई कीमतें शनिवार सुबह छह बजे से लागू होने के साथ ही CNG वाहन चालकों का मासिक खर्च भी बढ़ गया है। एनसीआर के अन्य शहरों में भी नई दरों के अनुसार CNG की कीमत में बदलाव किया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल