महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 11 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति संख्या सी-1040, दिनांक 11 अगस्त 2026 के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए विभागीय पोर्टल upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।जिलाधिकारी के 25 अगस्त 2026 को दिए गए अनुमोदन के अनुपालन में आवेदन की अंतिम तिथि को 10 दिन के लिए बढ़ाया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 11 सितंबर की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।







