Home / राजनीत / जंतर-मंतर पर छात्रों और पुलिस में झड़प, पत्थरबाजी के बाद आंसू गैस के गो

जंतर-मंतर पर छात्रों और पुलिस में झड़प, पत्थरबाजी के बाद आंसू गैस के गो

 

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार रात प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, CJP समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया। इसके जवाब में स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में लाठियां दिखाई दे रही हैं। वीडियो में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की तथा मारपीट भी नजर आ रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले 20 जुलाई को CJP के संसद मार्च के दौरान भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ था। उस समय प्रदर्शनकारी संसद परिसर के गेट के करीब पहुंच गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया था।

फिलहाल जंतर-मंतर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल