श्रीनरायन गुप्ता
ललाइन पैसिया क्षेत्र में गुरूवार को मानव सेवा संस्थान का आधार शिला बृद्धाआश्रा के प्रवंधक प्रदीप कटियार ने शुभारंभ किया गया।उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। संस्थान के उद्घाटन के साथ ही इलाके में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सहायता से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदीप कटियार ने दीप प्रज्वलन के साथ हुई,जिसके बाद संस्थान के ट्रस्टी मुबारक अली के साथ पदाधिकारी हैदर अली,मुबारक खांन,विवेक कुमार,प्रिंसिपल मो नदीम,मो मुकीम,मो नाजिम,ललिता कुमारी,ने इसके उद्देश्य और कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला।
संस्थान का मुख्य लक्ष्य जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाना, गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है।संस्थान के संचालकों ने बताया कि यहां पर निशुल्क चिकित्सा शिविर, बच्चों के लिए कोचिंग, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और बुजुर्गों के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस संस्थान के खुलने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और संस्थान के सफल संचालन की कामना की गई।







