Home / Uncategorized / यूपी: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, चार की मौत

यूपी: बाराबंकी में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा डंपर, चार की मौत

बाराबंकी

बाराबंकी जिले में शनिवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर-भनौली मार्ग स्थित ग्राम झांसा में सड़क किनारे सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में पिता समेत तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों की पहचान नीरज चौहान (36), उनके बेटे अनुराग (12) और आशू (8), तथा बेटी अंशिका (10) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण परिवार घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। इसी दौरान सुबह करीब तीन बजे महमूदाबाद की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे चढ़ गया और परिवार को रौंदते हुए निकल गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन नीरज और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार की महिला सदस्य गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल