महराजगंज
थाना बरगदवा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर दबोचकर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कलामुद्दीन उर्फ कलुआ उर्फ कमालुद्दीन निवासी दरगौली जरलहिया टोला, थाना हनुमानगंज, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना बरगदवा में दर्ज मुकदमा संख्या 006/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ महराजगंज व कुशीनगर जनपद के विभिन्न थानों में हत्या, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिक्षितानंद, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, कांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल गौरव कुमार सोनकर शामिल



