Home / सामाजिक / रक्षाबंधन पर कंगना-रामदेव की तल्खी हुई दूर, मिठाई और उपहार भेजकर बाबा ने बढ़ाया भाईचारे का हाथ

रक्षाबंधन पर कंगना-रामदेव की तल्खी हुई दूर, मिठाई और उपहार भेजकर बाबा ने बढ़ाया भाईचारे का हाथ

 

नई दिल्ली

रक्षाबंधन के मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच पिछले दिनों हुई बयानबाजी की तल्खी कम होती दिखाई दी। बाबा रामदेव ने कंगना को रक्षाबंधन पर मिठाई और उपहार भेजकर भाई-बहन के रिश्ते की पहल की। कंगना ने भी इसे सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए बाबा रामदेव के प्रति स्नेह जताया।

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए कहा कि त्योहार का दिन पुरानी गलतियों को भूलने और रिश्तों में मिठास लाने का अवसर होता है। उन्होंने बाबा रामदेव को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वह उनकी भेजी मिठाई के साथ उनके बड़े भाई का प्रेम भी स्वीकार करती हैं। कंगना ने बाबा रामदेव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

वहीं, बाबा रामदेव ने कहा कि देश और समाज में किसी भी वजह से नफरत और बैर की भावना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन कंगना के लिए मिठाई और उपहार भेज रहे हैं और आपसी बैर को समाप्त कर दिया है।

बयान के बाद बढ़ी थी तल्खी

दरअसल, दोनों के बीच विवाद कंगना के ‘जेन-जी’ प्रदर्शनकारियों को लेकर दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ था। कंगना ने प्रदर्शनकारियों के लिए ‘गटर जेनरेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद बाबा रामदेव ने एक टीवी कार्यक्रम में कंगना के बयान की आलोचना करते हुए उनके अतीत और निजी जीवन को लेकर भी टिप्पणी की थी। इस पर कंगना ने सोशल मीडिया के माध्यम से तीखा जवाब दिया था। अब रक्षाबंधन के अवसर पर दोनों की ओर से आए संदेशों से माना जा रहा है कि विवाद की तल्खी कम हो गई है और दोनों ने रिश्ते को नए सिरे से सहज बनाने की पहल की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल