Home / प्रशासनिक / लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे रूट पर रोडवेज बसों का किराया बढ़ा, अब 151 रुपये में होगा सफर

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे रूट पर रोडवेज बसों का किराया बढ़ा, अब 151 रुपये में होगा सफर

 

लखनऊ

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से रोडवेज बसों के संचालन के साथ ही यात्रियों को अधिक किराया चुकाना होगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इस रूट पर बस किराए में 28 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब कानपुर तक का किराया 123 रुपये के बजाय 151 रुपये निर्धारित किया गया है।

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि पहले बसों का संचालन पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग से होता था, लेकिन अब एक्सप्रेसवे के जरिए बसें चलाई जा रही हैं। मार्ग में बदलाव और संचालन लागत बढ़ने के कारण किराया संशोधित किया गया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

नई किराया सूची के अनुसार आलमबाग से मोहनलालगंज कट तक 42 रुपये, बनी कट तक 51 रुपये, उन्नाव कट तक 110 रुपये, आजाद मार्ग तक 129 रुपये तथा कानपुर तक यात्रा के लिए 151 रुपये किराया देना होगा।

परिवहन निगम के अनुसार संशोधित किराया सोमवार रात से प्रभावी हो गया है। अब इस मार्ग पर यात्रा करने वाले सभी यात्रियों से नई दरों के अनुसार किराया लिया जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल