लक्ष्मीपुर एकमा से श्रीनरायन गुप्ता
एकमा गांव में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कौशल किशोर ऊर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं।आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करना होगा और पार्टी की नीतियों एवं पीडीए की अवधारणा से उन्हें अवगत कराना होगा। पिछड़े,दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी बढ़ाने तथा उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।
कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आपसी समन्वय के साथ सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया।सम्मेलन में क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और विभिन्न जन मुद्दों पर भी चर्चा हुई कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।





