Home / अपराध / सहारनपुर में STF मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी लल्लन सिंह ढेर  

सहारनपुर में STF मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी लल्लन सिंह ढेर  

 

सहारनपुर

सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात यूपी एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में सवा लाख रुपये का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन मारा गया। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के अनुसार, लल्लन बिहार के समस्तीपुर जिले का निवासी था और कई संगीन मामलों में वांछित था। उस पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने एक लाख रुपये तथा चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वह दरोगा हत्याकांड समेत कई गंभीर अपराधों में आरोपी था।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल