Home / राजनीत / सीएम योगी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

सीएम योगी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट

 

लखनऊ/नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नितिन नवीन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा प्रदेश में सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किए जाने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उनसे यह मुलाकात राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल रहा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर संवाद किया। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ शिष्टाचारपूर्ण भेंट की तस्वीर भी साझा की। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मुलाकात को संगठनात्मक मजबूती और आपसी समन्वय की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल