– त्योहार को प्रकृति के प्रति आभार और पर्यावरण-संरक्षण के दृष्टिकोण से बताया महत्वपूर्ण
शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
राष्ट्रपति ने ट्वीट (X प्लेटफॉर्म) के माध्यम से लिखा: “महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूँ। यह त्योहार सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करने तथा मां-प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है…” छठ पूजा चार-दिनीय महापर्व है, जिसमें ‘नहाय-खाय’, ‘खरना’, ‘संध्या अर्घ्य’ और ‘उषा अर्घ्य’ जैसे अनुष्ठान शामिल हैं।
यह त्योहार सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है, और प्रकृति-सुरक्षा, संयम तथा सामूहिक भागीदारी का प्रतीक माना जाता है।
द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर सिर्फ शुभकामनाएँ ही नहीं दीं, बल्कि सक्रिय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के परिसर में छठ पूजा के अवसर पर दिया अर्घ्य
उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और इस त्योहार को प्रकृति के प्रति आभार और पर्यावरण-संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया।







