लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
हजरत मौलाना मो. मुस्तफा एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हिमांशु त्रिपाठी ने फीता काटकर व खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर शुभारम्भ किया। अपने सम्बोधन में हिमांशु त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नही है, बशर्ते उन्हे मौका मिले तो वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नया मुकाम हासिल कर सकते है। इस दौरान अनुराग मिश्रा,आदित्य पाण्डेय, विवेक त्रिपाठी, चौबे जी आदि मौजूद रहें।







