गोरखपुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को जान से मारने की धमकी मिलने से गोरखपुर में सनसनी फैल गई। सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकीभरा फोन किया।उन्होंने तत्काल एसएसपी गोरखपुर से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।हालांकि संसद को जानने वाले एक बड़े वर्ग का मानना है कि यह मामला संदिग्ध हो सकता है। कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सांसद को जानने वाले किसी व्यक्ति ने ही सुरक्षा लेने के लिए ऐसा जाल रचा हो। शिवम के अनुसार,कॉल करने वाला खुद को अजय यादव, आरा (बिहार) का निवासी बताता है और उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि जो यादव समाज पर टिप्पणी करेगा,उसे गोली मार दी जाएगी विशेष रूप से रवि किशन का नाम लेते हुए धमकी दी गई। इस कॉल का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
शिवम द्विवेदी ने सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। यहां बताना जरूरी है कि कुछ वर्ष पूर्व एक्टर से सांसद बने मनोज तिवारी को भी बिहार में नक्सलियों द्वारा घेरे जाने का आडियो/वीडियो वायरल हुआ था। जिसे बाद में पुलिस ने खारिज कर दिया था






