Home / राज्य / निशाद वोट पर अपने-अपने प्रभुत्व जमाने को लेकर जनस्वराज के प्रस्तावक दुलारचंद यादव की हुई हत्या,अनंत सिंह गिरफ्तार 

निशाद वोट पर अपने-अपने प्रभुत्व जमाने को लेकर जनस्वराज के प्रस्तावक दुलारचंद यादव की हुई हत्या,अनंत सिंह गिरफ्तार 

 

 

मोकामा विहार से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में जन स्वराज पार्टी के प्रस्तावक समर्थक दुलारचंद यादव की मौत के मामले में बाहुबली अनन्त सिंह को शनिवार रविवार की मध्य रात्रि में गिरफ्तार किया गया और पटना ले जाया गया है। दो दिन पहले पूर्व राजद प्रत्याशी फिलहाल में जनस्वराज पार्टी प्रत्याशी के मुख्य प्रमोटर रहे दुलारचंद यादव को चुनावी रंजिश को लेकर गोली मारी गई, बाद में मौत हो गई थी।घटना के बाद दुलारचंद यादव के पोते और परिवार के लोगों ने जदयू के प्रत्याशी बाहुबली अनन्त सिंह और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया था।

पटना के एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में शुरुआती जांच के बाद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को उनके दो सहयोगी-मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम को पुलिस द्वारा घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर इलाके में दो पक्षों में भिड़ंत हुई थी,जिसके बाद दुलारचंद यादव का शव बरामद हुआ, दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई थी।पुलिस ने कहा है कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद थे और 40 गाड़ियों का काफिला लेकर चल रहे थे जो आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। मृतक यादव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेल पटरी वाली गिट्टी से प्रहार करने और शरीर पर चोट और गोली लगने के निशान मिले हैं,जो हत्या की पुष्टि करते हैं।अनंत सिंह को यादव की हत्या में मुख्य अभियुक्त बनाया गया है और तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। राजद पक्ष से इलाके के बाहुबली सूरजभान सिंह की चली चाल से अनंत सिंह के काफिले पर जन स्वराज पार्टी के चेहरा दुलारचंद यादव की तरफ से रेलवे ट्रैक के उपयोग वाली गिट्टी से बौछार की गई।पुलिस जांच टीम इससे बात से आश्वस्त हो गयी है कि घटना को पहले से तैयार योजना के तहत ही अंजाम दिया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल