पटना से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद की हत्या के आरोप में बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ़्तार कर लिया है। गिरफ़्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेऊर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई के चलते अनंत सिंह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जेल में ही रहेंगे।
गिरफ़्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि सोची-समझी साज़िश के तहत दुलारचंद की हत्या की गई है। मर्डर के समय अनंत सिंह भी मौके़ पर मौजूद थे। पुलिस हत्या में शामिल किसी शख़्स को नहीं छोड़ेगी। इससे पहले एसएसपी शर्मा ने बताया था कि तारतर गांव के दो पक्षों के काफ़िले के बीच झड़प हुई थी, जिसके दौरान गोलीबारी में दुलारचंद की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कई अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और जांच जारी है।





