Home / राज्य / बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा,ट्रेलर की चपेट में चार की मौत

बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा,ट्रेलर की चपेट में चार की मौत

बहराइच से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

बुधवार सुबह बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदन कोठी चौराहे के पास बड़ा हादसा हो गया। फखरपुर की ओर से आ रहा गिट्टी से भरा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक में जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक वर्ष के बच्चे समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों में एक वर्ष का मासूम बच्चा भी शामिल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी की मौत ट्रेलर के पहिए के नीचे आने से हुई है।घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल