लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर ब्लाक इस समय कम कही और भुगतान कही और का खेला धडल्ले से चल रहा है। ग्राम सभा ललाईन पैसिया में हैरतअंगेज कारनामे का उजागर हुआ। जिसने ब्लाक के तमाम ग्राम सभाओ के भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। ग्राम सभा ललाईन पैसिया में 17 अक्टूबर में 27060 रूपये का केजीएन टेंडर्स फर्म के नाम पर भुगतान किया गया। जिसमें बिल के जगह धुंधला बिल अपलोड किया गया है जिस बिल में न तो फर्म न समाग्री और न ही धनराशि दिख रहा है। दुसरा प्रकरण 17 अक्टूबर को 52100 रूपये का भुगतान केजीएन टेंडर्स को किया गया। जिसमें बिल के जगह धुंधला बिल अपलोड किया गया है जिस बिल में न तो फर्म न समाग्री और न ही धनराशि दिख रहा है।
*







