Home / राज्य / लखनऊ में आजम खां बोले“50 साल की सियासत के बाद भी मेरी कोई कोठी नहीं,फिर भी मुझे भूमाफिया कहा जा रहा है”

लखनऊ में आजम खां बोले“50 साल की सियासत के बाद भी मेरी कोई कोठी नहीं,फिर भी मुझे भूमाफिया कहा जा रहा है”

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां गुरुवार को अचानक लखनऊ पहुंचे। वह शहर के एक होटल में ठहरे और उनकी इस यात्रा को पूरी तरह गोपनीय रखा गयाबाजहा कानो कान खबर नही लगा बाद में जब समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं का आना-जाना शुरू हुआ तो उनके आने की जानकारी बाहर आई।

होटल में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा और पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी (मुख्तार अंसारी के बड़े भाई) भी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान आजम खां ने हैदर अब्बास की पुस्तक ‘सीतापुर की जेल डायरी’ का विमोचन भी किया।

“लखनऊ में मेरी कोठी नहीं, फिर भी भूमाफिया बना दिया”

पत्रकारों से बातचीत में आजम खां ने कहा,

“मैं अगर भूमाफिया होता, तो लखनऊ में मेरी भी कोई कोठी होती। रामपुर में जहां रहता हूं, वहां तो बारिश में पानी भर जाता है। फिर भी मुझे भूमाफिया कहा जा रहा है।”

उन्होंने व्यंग्य मारते हुए कहा,

“सवाल मत पूछिए, उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था बहुत बेहतर है।

“बिहार में जंगलराज, इसलिए प्रचार करने नहीं गया”

आजम खां ने कहा कि वह बिहार में चुनाव प्रचार करने नहीं गए क्योंकि वहां आज भी ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा,“जानवरों से लड़ने वाले और जिनके पास सक्षम हथियार हैं, वही लोग वहां गए। मेरे पास कोई सुरक्षा नहीं है, इसलिए उस जंगल तक नहीं गया।”हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी राज्य को ‘जंगल’ कहना तौहीन है और ऐसे शब्द लोकतंत्र में नहीं होने चाहिए।

प्रधानमंत्री के ‘कट्टा’ बयान पर पलटवार

प्रधानमंत्री के बिहार में ‘कट्टा’ (देशी पिस्तौल) को लेकर दिए बयान पर तंज कसते हुए आजम खां ने कहा,“अगर प्रधानमंत्री को जानकारी है, तो बताएं कि कितने बरस कट्टा बिका? हमारे यहां तो कट्टा बेचने वाले का बेटा विधायक बन गया और उसे केंद्र सरकार के गार्ड मिले हुए हैं।”उन्होंने आगे कहा, “1975 में जो कट्टे के ड्रम के साथ गिरफ्तार हुआ था, वह खुद विधायक बना और उसका बेटा आज विधायक है।”

रामपुर विधायक आकाश सक्सेना पर निशाना आजम खां ने कहा,

“रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना की एफआईआर पर मैं, मेरी पत्नी और बेटा जेल गए। फिर भी हमें भूमाफिया कहा जाता है।”

“बिहार पाकिस्तान नहीं है”

गिरिराज सिंह पर टिप्पणी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिहार को ‘पाकिस्तान’ बताने वाले बयान पर उन्होंने कहा,

“बिहार पाकिस्तान नहीं है। गिरिराज सिंह को आज इस बयान पर सफाई देनी पड़ी, जो बताता है कि ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। हमारी उम्र में लोग मासूम हो ही जाते हैं।”

“जो आएगा उसे सलाम करेंगे”

एनडीए की सरकार बनने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर आजम खां ने मुस्कराते हुए कहा,

“जो भी आएगा, उसे सलाम करेंगे।”

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल