गोरखपुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई हुई है।जीआरपी ने शुक्रवार सुबह संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को पकड़ा, जिसके पास से करीब ₹99 लाख 9 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई।युवक की पहचान मुकुंद माधव, निवासी रामचरण टोला, मोकामा पटना के रूप में हुई है।जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, युवक यह रकम गोरखपुर से मोकामा लेकर जा रहा था। उसे प्लेटफार्म नंबर 2 से पकड़ा गया और तुरंत आयकर विभाग को सूचना दी गई। विभाग अब यह जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी रकम का स्रोत क्या है और इसका उद्देश्य चुनावी खर्च से जुड़ा तो नहीं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और दूसरे चरण की तैयारियां चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि चुनाव को देखते हुए सीमावर्ती जिलों में सख्त निगरानी रखी जा रही है। जांच जारी है और जल्द ही इस मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।मामला चुनाव से हो इससे इनकार नही किया जा सकता है।जाच के बाद ही फाफ हो पाएगा।







