Home / विदेश / 36 घंटे बाद कुछ हद तक बहाल हुई दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ान सेवाएं,अब केवल 129 उड़ानें देर से

36 घंटे बाद कुछ हद तक बहाल हुई दिल्ली एयरपोर्ट की उड़ान सेवाएं,अब केवल 129 उड़ानें देर से

दिल्ली से शार्पदृस्टि की रिपोर्ट 

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। लगभग 36 घंटे पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में आई बड़ी तकनीकी खराबी के बाद शनिवार को स्थिति में सुधार देखने को मिला है। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को कुल 129 उड़ानें (53 आगमन और 76 प्रस्थान) देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को लगभग 800 उड़ानें निर्धारित समय से देर से चली थीं। गुरुवार शाम को एयरपोर्ट के ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी दिक्कत आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। यह सिस्टम उड़ानों की योजना और संचालन से जुड़ा अहम हिस्सा है। सिस्टम के फेल होते ही उड़ानों की जानकारी कंट्रोल टावर तक स्वतः नहीं पहुंच पा रही थी, जिसके चलते एयरलाइंस को उड़ान योजनाएं मैन्युअल रूप से बनानी पड़ीं।

तकनीकी गड़बड़ी के चलते गुरुवार रात से शुक्रवार तक एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब 500 उड़ानें गुरुवार रात और 800 उड़ानें शुक्रवार को देरी से चलीं। यात्रियों को विमानों में ही लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। औसतन 45 मिनट से 1 घंटे तक की देरी दर्ज की गई। हालांकि अब एटीसी सिस्टम बहाल कर दिया गया है और अधिकारियों को उम्मीद है कि रविवार तक उड़ान संचालन पूरी तरह सामान्य हो जाएगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल