लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेढ़ी के गंगापुर गांव में शुक्रवार की रात में पशुशाला में लगी आग से बड़ा नुकसान हो गया। आग में एक गाय और उसका बछड़ा जलकर मर गए, जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय पशुशाला मालिक रामबहादुर और उनके परिजन घर में सो रहे थे। अचानक उठती लपटें देखकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। लेकिनआग में एक गाय और उसका बछड़ा जलकर मर गए।इस संदर्भ में पुरन्दरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज राय ने बताया कि पशुओं का पीएम हो गया है। आग के कारणों का अभी सटीक जानकारी नहीं मिली है।



