Home / राजनीत / रामपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान हंगामा, इकरा हसन और आजम समर्थकों में धक्का-मुक्की

रामपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान हंगामा, इकरा हसन और आजम समर्थकों में धक्का-मुक्की

रामपुर

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के रामपुर दौरे के दौरान जौहर रोड स्थित संत शिरोमणि गेस्ट हाउस में उस समय अफरातफरी मच गई, जब सांसद इकरा हसन और वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के समर्थक हॉल में प्रवेश को लेकर आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के लिए गेस्ट हाउस के हॉल में प्रवेश की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी अंदर जाने का प्रयास करने लगे। बताया जाता है कि सांसद इकरा हसन के समर्थक उनके साथ हॉल में प्रवेश करना चाहते थे, जबकि आजम खां के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद थे।

हॉल में सीमित जगह और भारी भीड़ के कारण दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ देर के लिए गेस्ट हाउस के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला, जिसके बाद मामला शांत हुआ और प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम आगे जारी रहा। घटना के दौरान कुछ समय के लिए हॉल के बाहर हंगामे की स्थिति बनी रही, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल