Home / राजनीत / 26 दिन भूखा रहता अगर डील करनी होती? सोनम वांगचुक ने आरोपों पर दी सफाई

26 दिन भूखा रहता अगर डील करनी होती? सोनम वांगचुक ने आरोपों पर दी सफाई

 

नई दिल्ली

27 दिनों तक चले अपने अनशन को समाप्त करने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई दी है। शुक्रवार रात जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किसी तरह की डील ही करनी होती, तो वह 26 दिनों तक भूखे नहीं रहते।

वांगचुक ने कहा कि लंबे अनशन के दौरान उनका करीब 11 किलो वजन कम हो गया और अब कुछ लोग उनके अनशन की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, “क्या मुझे किसी से अपने चरित्र का प्रमाणपत्र लेना होगा? अगर समझौता करना होता तो इतने दिन तक भूखा क्यों रहता?”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अनशन समाप्त करने को लेकर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सरकार और वांगचुक के बीच गतिरोध खत्म कराने में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा समेत कुछ लोगों ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई।

वांगचुक ने यह भी कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सरकार की ओर से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला। उनके अनुसार, उनकी पहली प्राथमिकता आंदोलन के दौरान छात्रों पर हो रही कार्रवाई को रुकवाना थी।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में जूस पीकर अपना अनशन समाप्त किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल