लखनऊ
राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव रमेश कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में भेजा गया है, जबकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनात शीलधर सिंह यादव को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में इटावा के एसडीएम हरी प्रताप सिंह को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण भेजा गया है। प्रतीक्षारत चल रहे अरविंद कुमार मिश्रा को नोएडा में एसडीएम बनाया गया है। नवनियुक्त विशाल सारस्वत को अंबेडकरनगर में ट्रेनी एसडीएम के रूप में तैनाती मिली है। राजस्व परिषद से संबद्ध चार अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।इनमें स्वाति शुक्ला को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में उपनिदेशक, प्रतीत त्रिपाठी को रामपुर में एसडीएम, संतोष कुमार ओझा को मिर्जापुर में एसडीएम और विवेक राजपूत को रायबरेली में एसडीएम बनाया गया है। इसके अलावा बदायूं में तैनात प्रियंका को नोएडा में एसडीएम (न्यायिक) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।





