Home / राज्य / कोबरा कमांडो मंजीत यादव का गृह जनपद में भव्य स्वागत, समरधीरा के लोगों ने पलकें बिछाईं

कोबरा कमांडो मंजीत यादव का गृह जनपद में भव्य स्वागत, समरधीरा के लोगों ने पलकें बिछाईं

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 
कोबरा कमांडो के नाम से प्रसिद्ध मंजीत यादव का अपने गृह जनपद आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जैसे ही वे समरधीरा पहुंचे, क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। गांव की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और हर ओर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ग्रामीणों ने मंजीत यादव पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया, वहीं बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि मंजीत यादव ने अपने साहस, परिश्रम और समर्पण से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिस पर उन्हें गर्व है।

कार्यक्रम के दौरान मंजीत यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने गांव और क्षेत्रवासियों का प्रेम उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने युवाओं को देश सेवा और समाज के लिए समर्पित रहने का संदेश भी दिया।इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जुगानी जायसवाल, रामप्रवेश डंपी, संतोषी यादव, बाबूलाल, बसंत यादव, अनस गुज्जर, सतेंद्र, दिनेश, प्रदीप, अशोक, सतदेव, सुधीर, साहेब अली, संदीप, रोहित, केडी यादव, विष्णु यादव, लल्लू, सोहेल, अतिकुर्रहमान, इंसान, मुस्तफा, मनीष, गणेश, उपेंद्र चौहान, मोहन जायसवाल सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव का बेटा देश की सुरक्षा में अहम जिम्मेदारी निभा रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल