बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल,
नगर पंचायत बृजमनगंज में शनिवार की दोपहर श्रीश्याम की निशान शोभायात्रा छवें साल निकाली गई।इस दौरान हारे का सहारा ,श्याम बाबू हमारा का नारा गूंजता रहा।
यह निशान यात्रा बृजमनगंज के रामलीला मैदान स्थित शिव मंदिर से शुरू कर नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित ठाकुर द्वारा, कोल्हुई रोड तिराहा स्थित श्रीकाली माता मंदिर,गल्ला मंडी, मेन रोड,धानी रोड तिराहा, प्राइमरी स्कूल सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस श्रीश्याम मंदिर पहुंची।
वहा
ङपूजा अर्चना के बाद वापस रामलीला पड़ाव पर यात्रा समाप्त हुई।यात्रा में घण्ट एवं शंखनाद व ढोल नगाड़े सहित बजरंग बली हनुमान की झांकी भी प्रस्तुत की गई।
इस दौरान श्री श्याम के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजयमान व भक्तिमय रहा।निशान शोभायात्रा में कस्बे के व्यवसायियों सहित महिलाओं व बच्चों और आस-पास के गांव के लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
लोगों ने अबीर गुलाल की वर्षा किया।खाटू वाले श्रीश्याम तेरे प्रेमियों का तुझसे हैं कहना, हर वर्ष यूँ ही हम भक्तों से मिलने आते रहना के गीत गाते रहे।इस दौरान नटवर गोयल, कुंदन ,चंदन,आदित्य, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल, दिलीप चौधरी , योगेंद्र यादव, उमंग मोदी,पप्पू, सुरेश तुलस्यान, सोना टिबड़ेवाल,धीरज, ऋतिक, रचित गोयल, ओमप्रकाश, अनिल मणि,आकृति, दीपक अग्रवाल, मनोज जायसवाल, रवि,झिनक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। देर शाम खाटू श्याम को छप्पन भोग अर्पित किया गया। जिसके बाद भजन संध्या व नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया।







