Home / राज्य / राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बच्चों का शैक्षिक भ्रमण शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में अनुशासन और पढ़ाई के प्रति होता है नवाचार 

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत बच्चों का शैक्षिक भ्रमण शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में अनुशासन और पढ़ाई के प्रति होता है नवाचार 

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत लक्ष्मीपुर ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को रविवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर गोरखपुर मे चिड़ियाघर व राजकीय बौद्ध संग्रहालय व रेल म्यूजियम का कराया गया। 100 बच्चों को गोरखपुर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करा कर उनमें वैज्ञानिक सोच को विकसित किया गया।

ब्लाक मुख्यालय से बस से सुबह 8 बजे बस रवाना हुआ और देर सायं को गोरखपुर से बच्चों और शिक्षकों को लेकर वापस लौटा। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में अनुशासन और पढ़ाई के प्रति नवाचार विकसित होता है।

शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बच्चों में मनोवैज्ञानिक मनोवृत्ति के विकास एवम उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है परिषदीय स्कूलों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित विज्ञान को बढ़ावा देने व उन्हें प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का आयोजन कर रहा है।

लक्ष्मीपुर ब्लाक के होनहार बच्चों को गोरखपुर चिड़ियाघर भ्रमण कराया गया।जहाँ बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जानवरों, पंक्षियों को देखा। बच्चे ज्यादा खुश नजर आ रहे थे। 

बच्चों को राजकीय बौद्ध संग्रहालय का भ्रमण कर इतिहास के धरोहरों के बारे में जानकारी दी गई। रेल म्यूजियम में बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। परिषदीय बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों को भ्रमण से लाभ के विषय मे बताया गया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने बताया कि भ्रमण से बच्चों को उनकी वैज्ञानिक सोच व क्षमता में वृद्धि होगा। शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में अनुशासन और पढ़ाई के प्रति नवाचार विकसित होता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने इस शैक्षणिक भ्रमण को बेहद महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया है। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है। जिससे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। 

इस अवसर पर जयदयाल प्रजापति, शिवचरन , ए आर पी राकेश कुमार अग्रहरि, ध्रुवनारायण गुप्ता, डॉ शर्मिष्ठा सिंह, डॉ देवेंद्र राव, प्रिंस पासवान, हरिकेश चौरसिया, सुन्दरावती, सौम्या श्रीवास्तव, नीलिमा आदि उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल