Home / राज्य / रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लगा महंगाई का झटका

रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच लगा महंगाई का झटका

नई दिल्ली

देश में रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

तेल कंपनियों के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। 

अन्य महानगरों में भी नई कीमतें लागू कर दी गई हैं

मुंबई: 912.50 रुपये

कोलकाता: 939 रुपये

चेन्नई: 928.50 रुपये

राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी करीब 115 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसका नया दाम करीब 1,883 रुपये हो गया है।

जानकारों के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल व ऊर्जा की वैश्विक कीमतों में तेजी के कारण तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है। इसी वजह से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं।

*11 महीनों में दूसरी बार बढ़ोतरी

बताया जा रहा है कि घरेलू :- एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 11 महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल