महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, बिजली, सड़क, पेंशन व आवास से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी मौके पर जाकर जांच करें और पात्र शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसीलदार,नायब तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






