Home / राज्य / गोरखपुर में पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में तनाव  

गोरखपुर में पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में तनाव  

गोरखपुर

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 5 बजे चार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ हमला किया। जान बचाने के लिए चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर दोबारा हमला किया।

गवाहों ने बताया कि हमलावरों ने सीने, सिर और हाथ पर कई वार किए और मौके पर रुककर उनकी मौत की पुष्टि करने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुई, जो गोरखनाथ मंदिर से करीब 5 किमी दूर है। वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया और 200 से अधिक लोगों ने गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया। हालात काबू में करने के लिए 10 थानों की पुलिस तैनात की गई है।

बताया जा रहा है कि चौहान 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे और उन्हें राधा मोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल