Home / राज्य / पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज  

गोरखपुर

गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा से पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी के खिलाफ बड़हलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला नगर पंचायत बड़हलगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर को कथित तौर पर फोन पर धमकी देने से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, नगर के सोती चौराहे पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी द्वारा वर्ष 1995 में लगाए गए शिलापट्ट को नगर पंचायत द्वारा हटाकर नया शिलापट्ट लगा दिया गया था। इस पर स्थानीय लोगों और समर्थकों ने विरोध जताया। विरोध बढ़ने पर नगर पंचायत ने नए शिलापट्ट को हटाकर दूसरे स्थान पर स्थापित कर दिया।

इसी बीच, घटना की जानकारी मिलने पर विनय शंकर तिवारी ने अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर को फोन किया, जहां दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होने की बात सामने आई। महेश उमर ने इसकी शिकायत पुलिस से की और कथित बातचीत का ऑडियो भी जारी किया है।

हालांकि, विनय शंकर तिवारी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनकी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की पड़ताल की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल