Home / राज्य / हर परिवार को कम से कम तीन बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए : मोहन भागवत 

हर परिवार को कम से कम तीन बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए : मोहन भागवत 

 

मथुरा/वृंदावन

वृंदावन में मंगलवार को रुक्मणी विहार स्थित नवनिर्मित जीवन दीप आश्रम का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मोहन भागवत सहित कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने देश में घटती जन्म दर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “देश में जन्म दर लगातार कम होती जा रही है, इसलिए प्रत्येक परिवार को कम से कम तीन बच्चे जरूर पैदा करने चाहिए, तभी समाज और देश की भविष्य दिशा संतुलित रह सकेगी।” 

उन्होंने पश्चिमी देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां घटती जनसंख्या के कारण कई तरह की सामाजिक और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि मोहन भागवत ने यह बात संतों के अनुरोध पर कही। उन्होंने परिवार और समाज के संतुलन के लिए जनसंख्या के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर मोहन यादव (मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश), बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), मोहम्मद आरिफ खान (पूर्व राज्यपाल, बिहार) सहित कई साधु-संत, धर्माचार्य और महामंडलेश्वर उपस्थित रहे।

जीवन दीप आश्रम का निर्माण महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र नंद गिरी द्वारा कराया गया है, जो पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी रह चुके हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल