Home / राज्य / अवैध सागौन कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित लकड़ी जब्त  

अवैध सागौन कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन सहित लकड़ी जब्त  

 

लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

लक्ष्मीपुर क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटान के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन की लकड़ी से भरे पिकअप वाहन को पकड़ लिया। शुक्रवार सुबह उप प्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मीपुर सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई मुखबिर खास की सूचना पर की गई। सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से सागौन के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी को पिकअप वाहन में लादकर ले जा रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए उप प्रभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने तत्काल वन विभाग की टीम गठित की। टीम में राम प्रसाद वन दरोगा, मनीष राणा वन दरोगा, वीरेंद्र अर्दली, दिलीप ड्राइवर तथा बृजेश दैनिक श्रमिक शामिल रहे। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन का पीछा किया।

वन विभाग की टीम ने मांगरहियाँ के पास उक्त पिकअप वाहन को पकड़ लिया। हालांकि, वाहन को रुकता देख उसमें सवार आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बावजूद टीम ने मौके पर मौजूद सागौन की अवैध लकड़ी से लदे वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

उप प्रभागीय वनाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहन में भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी लदी हुई थी, जिसे अवैध रूप से काटकर ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे, लेकिन उनकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि जब्त किए गए वाहन को विधिक कार्यवाही के लिए वन रेंज लक्ष्मीपुर लाया जा रहा है। वन अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।

वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कटान या वन संपदा की चोरी की जानकारी मिले, तो तुरंत विभाग को सूचित करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल